28.11.2018 को मध्य प्रदेश का चुनाव एक ही चरण में समपन्न हुआ।
खास बात ये रही कि चुनाव पूरी तरह से शान्तिपूर्ण रहा।
मतदान का प्रतिशत भी 75 के करीब रहा।
इस 75% को दोनों ही दल अपने लिए सकारात्मक मान रहे हैं। सत्तारूढ़ दल इसे अपने लिए जनता का प्यार बता रहा है तो विपक्ष इसे सत्ताविरोधी लहर और सत्तापक्ष के लिए ये जनता का गुस्सा बता रहा है।
खैर देखते हैं कि इस बढ़े हुए मतदान का वास्तविक अर्थ क्या है, गिनती 11 दिसम्बर को है। इस दिन सब स्पष्ट हो जाएगा।